मध्य प्रदेश हायर सेकेण्ड्री की योग्यता सूची में छोटे शहरों का दबदबा

योग्यता सूची में पांच वर्ग हैं, इनमें कला संकाय में दमोह के हनुमन्त सिंह ठाकुर, विज्ञान संकाय में विदिशा की नेहा जैन, वाणिज्य संकाय में उज्जैन के उदित काबरा, कृषि संकाय में शिवपुरी की रोहिणी नामदेव और ललित कला में इन्दौर के अपूर्व काथल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रदेश के छोटे शहरों से नाता रखने वाले छात्रों में कला संकाय में सीहोर की निशा चौहान, दमोह की विनीता यासीन, रीवा की प्रज्ञा पान्डे, दमोह की सोनाली अग्रवाल, विज्ञान संकाय में विदिशा की नेहा जैन, हरदा के महेश राजपूत, टीकमगढ़ के प्रयम बजाज, हरदा के पवन कुमार कैथवास, पन्ना के उमेशचंद्र सक्सेना, बैतूल की दिव्या सोनी, खंडवा की अमृता जगताप, नरसिंहपुर की प्रतीक गुप्ता, देवास की दीपिका गुप्ता, छतरपुर की प्रियंका चौरसिया, सीहोर की शिखा माहेश्वरी, देवास की श्रद्घा शर्मा, विदिशा की ईशा छाबड़ा, सिवनी के अनुराग चौधरी, झाबुआ के ज्ञान दीप भूमारकर, छतरपुर के जितेन्द्र कुमार गुप्ता, खरगोन की श्रुति सतले, सीधी के राकेश कुमार शर्मा, खंडवा की देविना जैन, छतरपुर के अलंकार खरे ने प्रावीण्य सूची में स्थान हासिल किया है।

वाणिज्य संकाय में हरदा की आंचल जैन, मंदसौर की रीनू गुप्ता, जावरा की नशरीन बागवाला, सिवनी की मनीष सच्चानी, हरदा की शकीना बानो और कृषि संकाय में शिवपुरी की रोहिणी नामदेव, सिवनी के पुरुषोत्तम यादव, शिवपुरी की पूजा ओझा, तथा गृह विज्ञान में भिन्ड की पूजा श्रीवास्तव व मुरैना की कल्पना सिकरवार ने योग्यता सूची में अपना नाम दर्ज कराया।

प्रदेश के प्रमुख शहरों से केवल पांच छात्र ही योग्यता सूची में स्थान पा सके हैं। इनमें कला संकाय में जबलपुर की यामिनी चंद्रवंशी ने तीसरा स्थान, विज्ञान संकाय में ग्वालियर की अपर्णा शर्मा ने 18वां स्थान और वाणिज्य संकाय में इन्दौर के राघव माहेश्वरी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+