देश की अर्थव्यवस्था में होगा तेजी से सुधार : चंदा कोचर

यहां एक सम्मेलन के अवसर पर कोचर ने आईएएनएस से कहा, "कई देशों की तुलना में भारत की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर है। हमारे पास बहुत मजबूत घरेलू बाजार है, जो मजबूत उपभोक्ताओं पर आधारित है। इसलिए इसके परिणाम काफी सकारात्मक होंगे।"

स्टील और सीमेंट उद्योग में सुधार के स्पष्ट संकेत की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "हालांकि अन्य सेक्टर भी हैं जहां स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। रियल्टी और वाहन जैसे सेक्टरों में सुधार बहुत शीघ्र नहीं होगा। इसमें कुछ समय लगेगा, लेकिन पूरी अर्थव्यवस्था में शीघ्र और तेजी से सुधार होगा।"

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की महिला शाखा की ओर से कोचर को मंगलवार को 'वुमेन ऑफ एक्सीलेंस' का अवार्ड दिया गया।

इस सम्मान से 20 महिलाओं को नवाजा गया, जिसमें एचएसबीसी की कंट्री प्रमुख नैना लाल किदवई, काइनेटिक इंजीनियरिंग की प्रबंध निदेशक सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी, अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और कथक नृत्यांगना शोवना नारायण शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+