तालिबान ने दीर में सैन्य अभियान तत्काल समाप्त करने को कहा

तालिबान से संबंधित तहरीक निफाज शरियत-ए-मुहम्मदी (टीएनएसएम) के उप प्रमुख मौलाना मुहम्मद आलम ने दीर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार को दीर में सैन्य कार्रवाई तत्काल रोक देनी चाहिए और समस्या का हल बातचीत से निकालने पर जोर देना चाहिए।

समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार टीएनएसएम नेता ने आरोप लगाया कि दीर में नया सैन्य अभियान आरंभ करके सरकार ने स्वात शांति समझौते का उल्लंघन किया है।

बहरहाल रविवार से आरंभ सेना की कार्रवाई में अब तक कम से कम 70 आतंकवादियों की मौत हो चुकी है। अमेरिका सहित पश्चिमी देशों के स्वात शांति समझौते पर गहरी आपत्ति प्रकट करने के बाद पाकिस्तानी सेना ने सैन्य अभियान आरंभ किया है। पश्चिमी देशों ने आरोप लगाया था कि परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान ने तालिबान के सामने घुटने टेक दिए हैं।

आलम ने कहा कि तालिबान ने न तो किसी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और न ही स्वात समझौते का उल्लंघन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्थिति काजी अदालतों और दारुलकजा या इस्लामी अपीलीय अदालतों की स्थापना में हो रहे विलंब का नतीजा है।

टीएनएसएम प्रमुख सूफी मुहम्मद ने कहा है कि काजी अदालतों के फैसले के खिलाफ सुनवाई केवल दारुलकजा अदालतों में ही हो सकती है। यदि उत्तर सीमा प्रांत के उच्च न्यायालय या सर्वोच्च न्यायालय में इनकी सुनवाई हुई तो वह गैर इस्लामी होगा।

आलम ने कहा कि सरकार ने स्वात घाटी के 80 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर अपना नियंत्रण खो दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+