बलात्कार की शिकार जर्मन किशोरी ने पुलिस पर अपनी कुहनी तोड़ने का आरोप लगाया

अपनी मां के साथ वापस स्वदेश लौट चुकी किशोरी ने आईएएनएस के साथ ई-मेल के जरिए एक साक्षात्कार में कहा है, "एक बार जब मैं पुलिस के साथ नहीं जाना चाहती थी तो उसने मुझे जबरन खींच लिया और एक अधिकारी ने मेरी कुहनी तोड़ दी। मेरी बांह में ढेर सारी खरोचें आ गई थीं।"

जर्मन किशोरी ने कहा है कि पुलिस उसके साथ क्रूरता के साथ इसलिए पेश आई क्योंकि पुलिस जो चाहती थी वह वैसा नहीं करना चाहती थी।

किशोरी ने दावा किया है कि पुलिस ने उसे अप्रत्यक्ष रूप से घर में नजरबंद कर दिया था।

उसने कहा है, "पुलिस मुझे घर के बाहर जाने की इजाजत नहीं देती थी। मैं हफ्तों तक घर में बंद रही।"

किशोरी ने गोवा के बारे में अपनी स्मृतियों का ताजा करते हुए कहा, "मैंने अपनी पूरी जिंदगी गोवा में बिताई है और वाकई में गोवा मुझे बहुत याद आता है। गोवा मेरे घर की तरह है। मेरे ढेर सारे मित्र वहां हैं।"

जर्मन किशोरी द्वारा लगाए गए आरोपों पर गोवा पुलिस ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+