बिहार की 11 सीटों के लिए चुनाव प्रचार थमा

तीसरे चरण में सुपौल, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, बेगूसराय और खगड़िया में मतदान होना है। इनमें बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया तथा बेगूसराय के कुछ क्षेत्रों में नक्सलियों का प्रभाव है।

मंगलवार को चुनाव प्रचार समाप्त होने के पूर्व सभी दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को मुंगेर, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, खगड़िया तथा बेगूसराय संसदीय क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित किया वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने बेगूसराय, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार तथा बांका में चुनावी सभाओं में लोगों से लोजपा और राजद के लिए वोट मांगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बांका, भागलपुर, बेगूसराय, कटिहार तथा अररिया में जनसभा को संबोधित किया तो उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पूर्णिया में रोड शो कर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, साधु यादव तथा लवली आनंद ने भी कई चुनावी सभाओं में कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

उल्लखनीय है कि तीसरे चरण में 12 महिला उम्मीदवारों समेत 203 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 1,50,19,086 मतदाता करेंगे। इनके लिए 15,271 मुख्य मतदान केन्द्र सहित चार सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

तीसरे चरण में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री तस्लीमुद्दीन, जल संसाधन राज्यमंत्री जय प्रकाश नारायण यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह , जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन का चुनावी भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो जाएगा।

महिला प्रत्याशियों में सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन तथा उनकी मां शांतिप्रिया देवी सहित पूर्व वामपंथी नेता व दिवंगत अजीत सरकार की पत्नी माधवी सरकार का भी राजनीतिक भविष्य इवीएम में सील हो जाएगा।

ज्ञात हो कि तीसरे चरण में जिन 11 सीटों पर मतदान होने हैं उनमें पांच सीटों पर राजद का कब्जा है, जबकि चार सीटों पर भाजपा और एक-एक सीट पर जद (यु)और लोजपा का कब्जा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+