तीसरे चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार

इस चरण में कुल 14,40,02,265 मतदाता 1567 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत तय करेंगे, जिनमें 101 महिला उम्मीदवार हैं। इस दौरान 1,65,112 मतदान केंद्रों पर 1,72,760 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान संपन्न कराने के लिए 6.6 लाख मतदानकर्मियों की तैनाती की गई है।

बिहार की 11, गुजरात की 26, जम्मू एवं कश्मीर की एक, कर्नाटक की 11, मध्य प्रदेश की 16, महाराष्ट्र की 10, सिक्किम की एक, उत्तर प्रदेश की 15, पश्चिम बंगाल की 14, दादरा एवं नागर हवेली की एक और दमन दीव की एक संसदीय सीट के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम गया।

इस चरण में भाजपा के 95, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 102, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 15, कांग्रेस के 93, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 19, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के 9, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि राज्यस्तरीय पार्टियों के 128 और पंजीकृत लेकिन गैर मान्यता प्राप्त दलों के 346 और 752 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और जसवंत, पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के अलावा जिन प्रमुख नेताओं का चुनावी भविष्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो जाएगा उनमें केंद्रीय मंत्री शंकरसिंह वाघेला, श्रीप्रकाश जायसवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रियरंजन दासमुंशी की पत्नी दीपा दासमुंशी, जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता गुरुदास दासगुप्ता, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता बासुदेव आचार्य, भाजपा के राम नाइक, कांग्रेस के संजय निरुपम, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगरप्पा और कन्नड़ फिल्मों के सुपर स्टार एम. एच. अंबरीश प्रमुख हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+