चिकित्सकों ने न्यायालय से कहा, कसाब की उम्र 20 वर्ष से अधिक (लीड-1)
यह जानकारी मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायालय को सौंपी गई एक चिकित्सकीय रिपोर्ट में दी गई है।
विशेष न्यायाधीश एम.एल. ताहिलयानी ने गत शुक्रवार को कसाब की उम्र का पता लगाने के लिए चिकित्सकीय परीक्षण के आदेश दिए थे। विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम ने संवाददाताओं को बताया कि न्यायाधीश इस बिंदू पर अपना निर्णय बुधवार को देंगे।
कसाब की उम्र की जांच का आदेश उसके इस दावे के बाद दिया गया था जिसमें उसने न्यायालय से कहा था कि वह 18 वर्ष से कम उम्र का है और उसके मामले की सुनवाई किशोर न्यायालय में की जानी चाहिए।
चिकित्सकीय परीक्षणों के अलावा मंगलवार को दो अन्य लोगों ने भी न्यायालय में गवाहियां दीं। आर्थर रोड केंद्रीय जेल की अधीक्षक स्वाति साठे ने कहा कि जेल में लाए जाते समय कसाब ने कहा था कि वह 21 वर्ष का है।
गत 27 नवंबर को मुंबई के नायर अस्पताल में कसाब का इलाज करने वाले चिकित्सक राघवन ने न्यायालय को बताया कि कसाब ने उस समय कहा था कि वह 21 वर्ष का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications