स्वाइन फ्लू के मद्देनजर गोवा में विदेशी पर्यटकों की होगी जांच

डेबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक डी.पॉल मणिकाम ने आईएएनएस से कहा, "स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता से हवाई अड्डे पर दो जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे।"

मणिकाम ने कहा, "विदेशी पर्यटकों के आने का समय अभी खत्म नहीं हुआ है। गोवा में अभी भी विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं।" पर्यटन विभाग के अनुसार गत 15 दिनों में केवल ब्रिटेन से लगभग 500 पर्यटक यहां पहुंचे।

स्वास्थ्य सेवा विभाग के अधिकारी राजेन्द्र थांबा ने कहा कि हवाई अड्डे पर अब पर्यटकों की जांच की जाएगी। इसके अलावा अस्पतालों में भी जांच के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि मेक्सिको में स्वाइन फ्लू के संक्रमण से अब तक 152 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वाइन फ्लू के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने वहां सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है।

दूसरी ओर कनाडा में स्वाइन फ्लू के छह मामले प्रकाश में आने के बाद मेक्सिको से आने वाले विमानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

कनाडा के आवर्जन मंत्री जैसन कैनी ने कहा कि मैक्सिको से कनाडा आने वाले विमानों पर चौकसी बरती जा रही है। प्रतिवर्ष 10 लाख से अधिक कनाडाई पर्यटक मैक्सिको जाते हैं।

केनी ने समाचार एजेंसी कनाडियन प्रेस को बताया, "हमने मेक्सिको प्रशासन के साथ मिलकर कनाडाई नागरिकों का स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए प्र्याप्त कदम उठाए हैं।"

कैनी ने कहा कि मैक्सिको से आने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य की दो चिकित्सकों द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कनाडा में प्रवेश से पूर्व लोगों को एक प्रश्नावली का उत्तर देना पड़ता है और उनके स्वास्थ्य की जांच की जाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+