दूध की कमी से निपटने के लिए केरल में 4 नए डेरी फार्म
पशुपालन मंत्री सी. दिवाकरन ने बताया कि पथानमथित्ता जिले के कुलाथुपुझा इलाके में पहले ही फार्म का काम शुरू हो गया है।
दिवाकरन ने आईएएनएस को बताया, "राज्य प्रतिदिन 11 लाख टन दूध की कमी का सामना कर रहा है लेकिन 2011 तक जब चारों फार्म चालू हो जाएंगे तब केरल अन्य राज्यों से होने वाली दूध की आपूर्ति का मुहताज नहीं रह जाएगा।"
अन्य तीन डेरी फार्मो की स्थापना मत्तुपेट्टी, कोलाहलमेदु और पलक्कड में की जाएगी।
दिवाकरन ने कहा कि कोलाहलमेदु में लगने वाला डेरी फार्म अनिवासी मलयालियों के सहयोग से लगने वाला संयुक्त उद्यम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक फार्म में 100 गायें रखी जाएंगी जिनकी संख्या बढ़ाकर 200 तक की जा सकती है।
राज्य में वर्तमान में 22 डेरियां हैं जिनमें से 12 राज्य सरकार के केरल मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन से संबंधित हैं जबकि शेष डेरियां निजी स्वामित्व वाली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications