भारतीय जहाज ने पकड़े समुद्री लुटेरे

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह कार्रवाई रविवार को सेशेल्स के उत्तर में की गई। एमएस मेलोडी पर शानिवार को हमला हुआ था। हमलावरों ने अपनी दो में एक नौका छोड़ दी थी, इसे भारतीय जंगी जहाज 'निर्देशक' ने पकड़ा।
सेशेल्स जल सीमा में पकड़े गये लुटेरे
स्पेनी जंगी पोत न्यूमेनिका ने लुटेरों का पीछा किया और उनको गिरफ्तार करने के बाद सेशेल्स के अधिकारियों के हवाले कर दिया, क्योंकि लुटेरे सेशेल्स की जल सीमा में पकड़े गए थे।
उल्लेखनीय है कि 991 यात्रियों और चालक दल के 536 सदस्यों के साथ यात्रा कर रहे क्रूज एमएस मेलोडी पर छह हथियारबंद लुटेरों ने शनिवार शाम को हमला किया था। परंतु जहाज के सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी गोलीबारी करके लुटेरों को वापस जाने को विवश कर दिया।
लुटेरों के हमले से जहाज को मामूली क्षति पहुंची लेकिन किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। यह हमला सेशेल्स से करीब 330 किलोमीटर दूर समुद्र में हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications