जीएम करेगी अमेरिका और कनाडा में लगभग 27,000 कर्मचारियों की छंटनी

कंपनी ने ये उपाय अपनी पुर्नसरचना योजना के तहत किए हैं ताकि वह अमेरिका और कनाडा की सरकारों से दीर्घकालिक ऋण प्राप्त कर सके। दोनों सरकारों ने कंपनी की पिछली पुर्नसरचना योजना को यह कहते हुए नकार दिया था कि वह कंपनी को बनाए रखने के लिए अपर्याप्त है।

सरकार ने कंपनी से कहा है कि वह मई तक अपनी योजना दोबारा प्रस्तुत कर सके।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह वर्ष 2010 तक अमेरिका में छह और संयंत्र बंद कर देगी और साथ ही अपने डीलरों की संख्या में भी 42 फीसदी की कटौती कर देगी।

दीवालिया होने की कगार पर पहुंच चुकी जीएम गत दिसम्बर से अब तक 15.4 अरब डॉलर का ऋण ले चुकी है।

कंपनी ने कहा कि वह अपने 83 वर्ष पुराने ब्रांड पोंटिएक के अलावा हम्मर, सैटर्न और साब ब्रांडों को भी वर्ष 2010 के अंत तक या तो बंद कर देगी या बेच देगी।

उधर, जीएम की अनुषंगी कंपनी जीएम (कनाडा) ने कहा है कि वह 5,900 कर्मचारियों की छंटनी के अतिरिक्त वर्ष 2010 के अंत तक अपनी 310 डीलरशिप को बंद कर देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+