मध्य प्रदेश: 12वीं में लड़कियां रहीं आगे

Madhya Pradesh Map
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की वर्ष 2009 में आयोजित परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें 66.28 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इसमें 73.32 प्रतिशत लड़कियां सफल हुई हैं, वहीं सफल छात्रों का प्रतिशत 62.01 है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष एस़ क़े चतुर्वेदी ने मंगलवार को आयोजित एक समारोह में परीक्षा परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि हायर सेकेंड्री (12वीं) परीक्षा में कुल 314711 नियमित परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 208613 उत्तीर्ण हुए। सफल रहे परीक्षार्थियों का प्रतिशत 66.28 है। इनमें 99505 प्रथम श्रेणी, 99031 द्वितीय श्रेणी और 10070 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

अशासकीय स्‍कूलों के परिणाम अच्‍छे

हायर सेकेंड्री परीक्षा में शासकीय विद्यालयों का परिणाम अशासकीय विद्यालयों से बेहतर रहा। शासकीय विद्यालयों के 66.86 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए जबकि अशासकीय विद्यालयों के 65.71 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता हासिल हुई। स्वतंत्र परीक्षार्थियों का परिणाम 30.05 प्रतिशत रहा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिर्फ 20 दिनों में ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। परीक्षा दो मार्च से आठ अप्रैल तक चली थी। मंडल अध्यक्ष चतुर्वेदी के मुताबिक आचार संहिता लागू होने के कारण परीक्षा परिणाम जारी करने की अनुमति निर्वाचन आयोग से प्राप्त कर ली गई थी और उसी के तहत मंगलवार को नतीजे घोषित कर दिए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+