मुसीबत में फंसे खुद को 'राजा' कहने वाले भाजपा प्रत्याशी
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल खाची ने आईएएनएस से कहा, "हमें सिंह के खिलाफ शिकायत मिली है लेकिन हम अपने स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते हैं इसलिए हमने शिकायत आयोग को भेज दिया है। हम आयोग के जवाब की प्रतिक्षा कर रहे हैं।"
सिंह के खिलाफ लवन ठाकुर नाम के व्यक्ति ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने कहा, "सिंह ने केवल इस बार ही नाम के आगे राजा शब्द का प्रयोग किया है। पिछले चुनाव में नामंकन पत्र में उन्होंने राजा शब्द का प्रयोग नहीं किया था।"
शिकायतकर्ता ने कहा कि सिंह ने राजा शब्द का प्रयोग कर संविधान का उल्लंघन किया है क्योंकि वर्ष 1971 में ही राजा उपनाम के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
दूसरी ओर सिंह ने कहा कि उन्होंने नाम के आगे राजा शब्द का प्रयोग कर कोई गलती नहीं की है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में भी उनका नाम राजा महेश्वर सिंह ही है।
सिंह ने कहा, "मैंने निर्वाचन नामावलियों के तहत नामंकन पत्र में अपना नाम लिखा है।"
उल्लेखनीय है कि सिंह कुल्लू के पूर्व शाही परिवार के सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications