ताईवान में युवक ने रिमोट कंट्रोल के लिए मां की जान ली
'एपल डेली' नामक अखबार के मुताबिक यह दुखद घटना ताईवान के नानताओ शहर में हुई। 43 वर्षीय सू पेंग शेंग घर में अपनी 64 वर्षीया मां हिसाओ चिंग-चाउ के साथ टीवी देख रहा था। वह अपनी मनपंसद डाक्युमेंटरी फिल्म देखना चाहता था, जबकि उसकी मां कोई समाचार चैनल देख रही थी। दोनों के बीच इस मुद्दे पर बहस हुई।
मां का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने बेटे को पीटने के लिए डंडा उठा लिया। गुस्सल स्वभाव के सू ने अपनी मां को जोर से धक्का दे दिया। उसकी मां का संतुलन बिगड़ गया और उनका सिर दीवार से टकराते हुए वहां रखी एक मेज के कोने से टकरा गया। महिला के सिर में गहरा जख्म हो गया।
सू ने बेहोशी की हालत में अपनी मां को अस्पताल में भर्ती कराया जहां सोमवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। ज्यादा रक्तस्राव होने के कारण डाक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
सू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैं बुरी तरह टूट चुका हूं। मैंने गलती से मां की जान ले ली। मैं खुद को माफ नहीं कर पाऊंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications