सपा प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज

जिले के कोतवाली प्रभारी सूरज सिंह ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "साहब सिंह पर आरोप है कि उन्होंने देर रात तक चुनावी सभा की, जिसमें हरियाणा के लोक गायकों के कार्यक्रम शामिल किए गए थे।"
मध्य रात्रि कर रहे थे जनसभा
पुलिस के मुताबिक आचार संहिता लागू होने के दौरान बाद रात दस बजे तक ही जनसभा करने की अनुमित होती है। सिंह ने बताया कि साहब सिंह ने गत 25 अप्रैल को कोतवाली इलाके में जनसभा को संबोधित किया था।
मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ सोमवार रात मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए मामले की रिपोर्ट राज्य चुनाव आयोग को भेजी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications