क्ववात्रोची का नाम सीबाआई सूची से हटा, भाजपा ने की आलोचना
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बोफोर्स घोटाले के एक मात्र जीवित बचे आरोपी ओतावियो क्वोत्रोची का नाम अपनी 'मोस्ट वांटेड' सूची से हटाए जाने संबंधी फैसले की कड़ी आलोचना की है।
सीबीआई के प्रवक्ता हर्ष बहल ने कहा कि सीबीआई अपने इस फैसले के बारे में दिल्ली की एक अदालत के एक विशेष जज को अवगत कराएगी। इस मामले की सुनवाई 30 अप्रैल को होनी है।
गौरतलब है कि वर्ष 1987 से यह मामला चल रहा है जिसमें स्वीडिश होवित्जर तोपों की खरीददारी में 64 करोड़ रुपये की दलाली अदा करने का आरोप है।
भाजपा ने इसे क्वोत्रोची को कांग्रेस द्वारा दिया गया उपहार बताया है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "सीबीआई की अपील ने सभी नागरिक मर्यादाओं को ताक पर दिया है। कांग्रेस सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। इसका हमें बेहद दुख है कि देश की आला अधिकारियों का किस प्रकार लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है।"
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, " बोफोर्स के मामले में कोई दम नहीं बचा है, भाजपा कई चुनावों में लाभ उठाने के लिए इस मुद्दे को उठा चुकी है। ...क्वोत्रोची के खिलाफ कोई मामला अब संभवत: देश में लंबित नहीं है। इसमें राजनीतिक कुछ भी नहीं है। यह सीबीआई, सरकार और क्वोत्रोची से संबंधित विषय है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications