झारखंड में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत
गुमला में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। ये लोग रांची में आयोजित एक शादी समारोह में शरीक होने के बाद जीप पर सवार होकर लौट रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुरा गांव के निकट इनकी जीप के एक ट्रेक्टर से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। जीप पर 15 लोग सवार थे।
इस घटना में सात लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों को रांची स्थित राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दूसरी घटना खूंटी जिले की है। सोमवार रात को हुई इस घटना में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। यह दुर्घटना तब हुई जब एक कार पेड़ से जा टकराई। मारे गए लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे।
गिरीडीह में भी दो लोगों के मारे जाने की खबर है। इस घटना में लगभग 20 लोग एक जीप पर सवार होकर शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। टुंडली प्रखंड के करीब इसकी जीप एक ट्रक से जा टकराई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications