कैंसर के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण
स्थानीय प्रिंसेस मारग्रेट हॉस्पिटल और टोरंटो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं के साथ मिलकर यह पता लगा लिया है कि किस तरह कैंसर के मरीजों की प्रतिरक्षा को मजबूत किया जा सकता है। इसके तहत शरीर की कोशिकाएं ही ट्यूमर को नष्ट करने का काम करती हैं।
प्रमुख जांचकर्ता और टोरंटो विश्वविद्यालय के मेडिकल बायोफिजिक्स विभाग की प्रोफेसर पामेला ओहाशी ने सोमवार को एक वक्तव्य में कहा, "यह खोज कैंसर में इम्यूनोथेरेपी के महत्व को दिखाती है।"
प्रयोगशाला में किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने मानव प्रतिरक्षा प्रणाली के एक प्रमुख घटक इंटरलेउकिन-7 (आईएल-7) को एक टीके के साथ प्रयोग किया। उन्होंने पाया कि इससे प्रतिरक्षा कोशिकाओं में ट्यूमरों को नष्ट करने की प्रवृत्ति पैदा होती है।
टोरंटो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और सह शोधकर्ता ताक माक ने कहा, "सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें शरीर की कोशिकाएं खुद कैंसर से लड़ती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications