तमिलों ने कनाडाई प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर श्रीलंका में गृहयुद्ध की चेतावनी दी

टोरंटो, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा में सोमवार रात भर प्रदर्शन करने वाले तमिलों ने तमिल चीतों के युद्ध विराम को स्वीकार नहीं करने पर देश में गृहयुद्ध चेतावनी दी है।

कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर को सोमवार को लिखे एक कड़े पत्र में कनाडा की तमिल कांग्रेस (सीटीसी) ने कहा कि यदि श्रीलंका सरकार ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के युद्ध विराम को नहीं स्वीकार किया तो कनाडा के तमिलों को भय है कि अगले 24 से 48 घंटों में नागरिकों का कत्लेआम होगा।

सीटीसी के अध्यक्ष राजन ने अपने पत्र में कनाडा की सरकार से तत्काल और कड़े कदम उठाने को कहा है। उन्होंने कहा कि कनाडा सरकार श्रीलंका से तत्काल सभी राजनयिक और आर्थिक संबंध तोड़कर युद्ध विराम स्वीकार करने के लिए दबाव डाल सकती है।

उन्होंने कहा कि संघर्ष के राजनीतिक हल पर श्रीलंका को मजबूर करने के लिए उसे राजनीतिक और आर्थिक रूप से अलग थलग कर देना चाहिए। जिससे तमिलों की वैध आकांक्षाएं पूरी हो सकें।

युद्ध क्षेत्र में 6,500 नागरिकों की मौत के संयुक्त राष्ट्र के अनुमान का हवाला देते हुए सीटीसी के प्रवक्ता डेविड पुपालापिल्लई ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र,यूरोपीय संघ,जी-8 और पश्चिमी सरकारों जैसी विश्व की सर्वाधिक ताकतवर संस्थाओं ने केवल बयान जारी किए हैं। परंतु उनका कार्य रूप में कोई पालन नहीं किया गया है।

पुपालापिल्लई ने कहा कि युद्ध क्षेत्र में घिरे नागरिकों के संरक्षण का अपना दायित्व निभाने में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय विफल रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+