वृंदावनः मंदिर में भगदड़, महिला की मौत

वृंदावन थाने के प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि भगदड़ में कानपुर निवासी रमा महावेश्वरी (58 वर्ष) की मौत हो गई और दिल्ली की रहने वाली एक महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है।
सामाजिक कार्यकर्ता राघव मित्तल ने बताया, "मंदिर में प्रार्थना के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो रही थी लेकिन कतार के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। जब मंदिर का द्वार खुला तो सभी लोगों ने एक साथ मंदिर में घुसने की कोशिश की जिससे भगद़ड़ मच गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications