पाक के तीन बड़े शहर उड़ाने की धमकी

Baitullah Mehsud
इस्लामाबाद। तालिबान के सरगना बैतुल्ला महसूद ने किसी भी प्रकार की शांति वार्ता को ठुकराते हुए पाकिस्‍तान के तीन बड़े शहर- इस्लामाबाद, रावलपिंडी और लाहौर उड़ाने की धमकी दी है। तालिबान ने कहा है कि वह दीर जिले में सेना की कार्रवाई बंद करे वरना आतंकी हमलों के लिए तैयार रहे। शहरों को उड़ाने की योजना योजना महसूद ने खुद बनायी है।

300 आत्‍मघाती हमलावर

पाकिस्‍तान के समाचार पत्र 'द न्‍यूज' ने इस संबंध में एक खबर प्रकाशित की है। खबर में गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि इस्‍लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी को उड़ाने के लिए तालिबान ने पांच प्रमुख आतंकवादियों की अगुवाई में करीब 300 आत्‍मघाती हमलावर तैयार किये हैं। खबर है कि ये हमलावर आतंक फैलाने के लिए रवाना हो चुके हैं।

बैतुल्‍ला महसूद द्वारा रची गई इस साजिश में तालिबान के पांच कमांडर भारी मात्रा में विस्‍फोटक लेकर 11 अप्रैल को इस्‍लामाबाद की ओर रवाना हुए। गृह सचिव कमाल शाह ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। उन्‍होंने कहा कि तालिबान के मंसूबे को नाकाम करने के लिए सभी प्रमुख शहरों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं।

टेलीफोन एक्‍सचेंज पर कब्‍जा

रविवार को तालिबानियों ने स्वात घाटी के एक टेलीफोन एक्सचेंज पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा रविवार को तालिबानी आतंकियों और सेना के बीच हुई जंग में एक जवान और कई आतंकियों के मरने की खबर है।

सुरक्षाबलों ने हेलीकॉप्टर के जरिए एक गांव में आतंकियों के ठिकाने पर हमले किये। हमले में तालिबान कमांडर मौलवी शाहिद समेत पांच आतंकी मारे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+