श्रीलंका में सैन्य अभियान पूरा

श्रीलंका में सैन्य अभियान पूरा

लेकिन सैनिकों को भारी हथियारों और बंदूकों का इस्तेमाल करने से रोक दिया गया है.

कोलंबो में जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि फँसे हुए नागरिकों को निकालना प्राथमिकता होगी.

उधर श्रीलंका सरकार के इस बयान के तुरंत बाद ही भारत के राज्य तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करुणानिधि ने अपना अनशन ख़त्म करने की घोषणा की है.

अभियान पूरा

श्रीलंका सरकार ने अपने बयान में कहा है, " श्रीलंका की सरकार ने तय किया है कि अब सैनिक अभियान पूरा हो चुका है. हमारे सुरक्षाबलों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि अब उच्च क्षमता वाली बंदूकों, लड़ाकू विमानों और हवाई हमलों का इस्तेमाल बंद किया जाए क्योंकि इससे आम नागरिकों को नुक़सान पहुँच सकता है. हमारे सुरक्षाबल अब प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने पर ध्यान देंगे जिन्हें बंधक बनाकर रखा गया है. नागरिकों की सुरक्षा अब प्राथमिकता है."

श्रीलंका सरकार का बयान श्रीलंका की सरकार ने तय किया है कि अब सैनिक अभियान पूरा हो चुका है. हमारे सुरक्षाबलों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि अब उच्च क्षमता वाली बंदूकों, लड़ाकू विमानों और हवाई हमलों का इस्तेमाल बंद किया जाए क्योंकि इससे आम नागरिकों को नुकसान पहुँच सकता है. हमारे सुरक्षाबल अब प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने पर ध्यान देंगे जिन्हें बंधक बनाकर रखा गया है. नागरिकों की सुरक्षा अब प्राथमिकता है राष्ट्रपति कार्यालय, कोलंबो (27 अप्रैल,2009)

श्रीलंका की सरकार ने तय किया है कि अब सैनिक अभियान पूरा हो चुका है. हमारे सुरक्षाबलों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि अब उच्च क्षमता वाली बंदूकों, लड़ाकू विमानों और हवाई हमलों का इस्तेमाल बंद किया जाए क्योंकि इससे आम नागरिकों को नुकसान पहुँच सकता है. हमारे सुरक्षाबल अब प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने पर ध्यान देंगे जिन्हें बंधक बनाकर रखा गया है. नागरिकों की सुरक्षा अब प्राथमिकता है

श्रीलंका में मौजूद बीबीसी संवाददता का कहना है कि श्रीलंका सरकार का ताज़ा बयान भ्रमित करने वाला है क्योंकि सरकार पिछले कई हफ़्तों से भारी हथियारों के इस्तेमाल से इनकार करती रही है, जबकि तमिल लड़ाकों का कहना है कि सेना ने सोमवार की सुबह ही गोलीबारी की है.

युद्ध क्षेत्र की सही स्थिति क्या है और वहाँ क्या हो रहा है इसकी स्वतंत्र सूत्रों से पुष्टि नहीं हो सकती, क्योंकि वहां पत्रकारों के जाने पर पाबंदी है.

भारत में सरगर्मी

करूणानिधि ने सोमवार की सुबह शुरू किया अपना अनशन समाप्त कर दिया है

श्रीलंका सरकार के अभियान पूरा हो जाने के बयान के तुरंत बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सोमवार की सुबह से शुरू किया अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर दिया.

श्रीलंका की मौजूदा स्थिति पर तमिलनाडु में सियासी सरगर्मियाँ तेज़ हो गईं है और राज्य में श्रीलंका के तमिलों का मुद्दा सबसे प्रमुखता से छाया हुआ है.

दो दिन पहले ही जयललिता ने यह कहकर श्रीलंका के तमिलों के मुद्दे को और हवा दे दी कि उनकी पार्टी श्रीलंका के उत्तर में एक पृथक तमिल राष्ट्र की पक्षधर है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+