आडवाणी पर फिर फेंकी गई चप्पल

हुआ यूं कि भाजपा ने नवाबाड़ज इलाके में रविवार रात एक रोड शो का आयोजन किया। रोड शो का आरंभ एक सभा से हुआ, जिसमें आडवाणी के पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे लगने लगे। इससे पहले कि आडवाणी सभा को संबोधित करते, कि अचानक भगवा कपड़ों में एक साधू ने उन पर चप्पल उछाल दी। चप्पल रेलिंग के पास जा गिरी।
चप्पल उछालने वाल धर्मदास बापू
इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने साधू को हिरासत में ले लिया तभी पता चला कि वो गांधीनगर स्थित कलोल तहसील के राजापुर गांव के रहने वाले धर्मदास बापू हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी आडवाणी पर मध्यप्रदेश में एक चुनावी सभा के दौरान भी चप्पल उछाली जा चुकी है। हालांकि वो चप्पल लकड़ी की थी यानी खड़ाऊं थी।


Click it and Unblock the Notifications