गुजरात दंगों में मोदी की भूमिका की जांच

इसके लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है जिसे तीन महीने में अपनी रिपोर्ट देनी होगी। जांच दल गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 50 से अधिक नेताओं और अधिकारियों पर राज्य में वर्ष 2002 में सांप्रदायिक दंगों को भड़काने और दंगाईयों को सहायता देने के आरोपों की जांच करेगी।
पूर्व सांसद की हत्या मामले की विशेष जांच
न्यायमूर्ति अरिजीत पसायत और न्यायमूर्ति अशोक कुमार गांगुली की पीठ ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक आर.के.राघवन की अध्यक्षता वाले दल को अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसायटी में आगजनी की घटना में एक पूर्व सांसद की हत्या के मामले में मोदी के शामिल होने के आरोप की विशेष रूप से जांच करने का निर्देश दिया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे गुजरात दंगों के लिए कभी भी माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा था कि "यदि केंद्र सरकार को लगता है कि मोदी आरोपी हैं तो उसे सरेआम फांसी दे दीजिए"।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications