पीएम पर जूता फेंकने वाले को माफी

नेताओं पर जूता फेंकने का चलन ऐसा चला कि लगातार एक के बाद एक नेता इस तरह की घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। रविवार को तो हद ही हो गई, जब अहमदाबाद में एक सभा के दौरान इंजीनियरिंग के एक छात्र हितेश चौहान ने प्रधानमंत्री पर जूता उछाल दिया। हालांकि मंच से काफी दूरी होने के कारण जूता प्रधानमंत्री तक नहीं पहुंचा।
कांग्रेस का निशाना भाजपा पर
मनमोहन सिंह ने घटना के बाद पुलिस से कहा कि उस युवक को माफ कर दिया जाए। लेकिन कांग्रेस ने इस घटना पर गुजरात सरकार को दोषी ठहराया है। कांग्रेस ने कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना के लिए माफी मांगें।
कांग्रेस प्रवक्ता एम वीरप्पा मोइली ने कहा, "यह पूरी तरह स्तब्ध कर देने वाली घटना है। प्रधानमंत्री के साथ जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मोदी को खेद प्रकट करना चाहिए।" उधर हालांकि प्रधानमंत्री पर जूता फेंके जाने की कोशिश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी निंदा की है।


Click it and Unblock the Notifications