मर चुका है लादेनः जरदारी

Osama Bin Laden
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने सोमवार को कहा कि खुफिया एजेंसियां मानती हैं कि अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन मर चुका है। हालांकि जरदारी ने यह भी माना कि इसका कोई ठोस सबूत नहीं है।

समाचार एजेंसी एपीपी ने अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारों के एक समूह के साथ जरदारी की हुई बातचीत के हवाले से कहा, "अमेरिकी मुझे बताते हैं कि वे इसके बारे में नहीं जानते और यह भी है कि वे लादेन का पता लगाने में मुझसे ज्यादा सक्षम हैं। हां, हमारी खुफिया एजेंसियां जरूर यह मानती हैं कि लादेन अब जिंदा नहीं है, वह मर चुका है।"

सच्चाई और कल्पना के बीच उलझे

जरदारी ने आगे कहा, "लेकिन इसका कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं है। लिहाजा इसे बिल्कुल सच नहीं माना जा सकता। हम सच्चाई और कल्पना के बीच उलझे हुए हैं।"

जरदारी ने कहा, "सवाल यह है कि वह जिंदा है या मर चुका है। लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं है।" ज्ञात हो कि पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) की अशांत स्वात घाटी स्थित तालिबान ने पिछले हफ्ते लादेन को इलाके में आने का न्योता दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+