उड़ीसाः दादा ने पोती का सिर काटा

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि संबलपुर जिले के जनजाति बहुल गांव अदापाथर में घटना के बाद ग्रामीणों ने राजेश हेंब्रम नामक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
स्थानीय पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक पीसी नायक ने बताया, "उसने अपनी पोती का सिर कुल्हाड़ी से काट दिया। हमें स्टील के एक बर्तन में रक्त से सने कुछ बीज भी मिले। हेंब्रम ने स्वीकार किया कि वह इन बीजों को अक्षय तृतीया (सोमवार) पर खेत में डालने वाला था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications