करुणानिधि की भूख हड़ताल समाप्त

करुणानिधि द्वारा भूख हड़ताल की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनसे फोन पर बातचीत की और युद्ध विराम कराने की कोशिश का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने उनसे फोन पर बातचीत में कहा कि उनकी सरकार श्रीलंकाई सरकार पर लड़ाई खत्म करने के लिए दबाव बनाने का प्रायास कर रही है, ताकि नागरिकों को बचाया जा सके।
इससे पूर्व करुणानिधि ने कहा कि वह श्रीलंका के तमिल मसले को लेकर कल रातभर अच्छी खबर का इंतजार करते रहे थे। “लेकिन रात में कोई अच्छी खबर नहीं आई इसलिए मैने भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया"।
उन्होंने कहा कि वह श्रीलंकाई तमिलों के मामले को लेकर अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हैं। लिट्टे द्वारा एकतरफा युद्धविराम की सराहना करते हुए करुणानिधि ने कहा कि श्रीलंकाई सरकार को भी ऐसा ही करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications