सिब्बल ने ढ़ूंढ़ा प्रचार का अनोखा तरीका

सिब्बल ने सुबह आठ बजे अपने प्रचार अभियान की शुरुआत चांदनी चौक की गलियों में सौर रिक्शा चलाकर की। उल्लेखनीय है कि सौर बैटरी से चलने वाले ऐसे रिक्शे को 'सोलेक्शॉ' कहा जाता है जो पर्यावरण के अनुकूल होते हैं।
पिछले साल दो अक्टूबर को इसे लांच किया गया था। फिलहाल शहर में ऐसे चार ही रिक्शे हैं। चारों रिक्शों को सिब्बल अपने चुनाव प्रचार में इस्तेमाल कर रहे हैं।
सिब्बल के एक करीबी ने बताया, "आज उन्होंने 'सोलेक्शॉ' की सवारी की और चुनाव प्रचार का यह नया तरीका आजमाया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications