'तीसरे मोर्चे से गठबंधन, असंभव'

जी हां सपा महासचिव अमर सिंह ने साफ कह दिया है कि वो तीसरे मोर्चे से तबतक हाथ नहीं मिलायेंगे, जबतक मायावती उनके साथ है। अमर सिंह कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मायावती सपा की धुर प्रतिद्वंद्वी हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का तालमेल संभव नहीं है।
कांग्रेस-सपा में समझौता संभव
अमर सिंह ने कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश में सपा के 17 सीटों के प्रस्ताव को ठुकराए जाने पर खेद व्यक्त किया। लेकिन उन्होंने कहा कि सपा को चुनाव बाद भी कांग्रेस के साथ समझौता करने में कोई दिक्कत नहीं है।
सिंह ने कहा, "कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग ने वामपंथियों द्वारा समर्थन वापस लिए जाने के बाद पिछले एक साल से हमारे समर्थन से सरकार चलाई, लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश में हमारे 17 सीटों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। फिर भी हम उनके साथ समझौता करने के खिलाफ नहीं हैं।"


Click it and Unblock the Notifications