मुस्लिम महिला बनी ओबामा की सलाहकार

बैठक का आयोजन कांग्रेस के मुस्लिम सदस्यों की एसोसिएशन ने किया था। मोगाहेद एक गैर सरकारी शोध केंद्र 'गैलप अमेरिकन सेंटर फॉर मुस्लिम स्टडीज' की प्रमुख हैं। जियो टीवी के अनुसार वह पहली मुस्लिम पर्दानशीं महिला हैं जिन्हें ओबामा प्रशासन ने व्हाइट हाउस में नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ओबामा ने व्हाइट हाउस में धार्मिक संस्थाओं के समर्थन से धार्मिक साझेदारी कार्यालय नामक एक नई संस्था के गठन लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
इस सलाहकार संस्था में विभिन्न धर्मो के 25 प्रतिनिधि हैं। यह संस्था नागरिक समस्याओं और नागरिक अधिकार मुद्दों को हल करने के लिए धर्म की भूमिका पर राष्ट्रपति को रिपोर्ट देगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications