नक्सली खतरे के बीच छत्तीसगढ़ में पुनर्मतदान जारी
नक्सल प्रभावी जिले बस्तर के 20, राजनांदगांव के चार और कोरबा के एक मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे मतदान आंरभ हुआ। मतदान बस्तर में दोपहर बाद तीन बजे और दो अन्य क्षेत्रों में शाम चार बजे तक चलेगा।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 10.30 बजे तक 10-12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बस्तर में विशेषतौर पर दो हेलीकाप्टरों को निगरानी में लगाया गया है।
नक्सलवादी विद्रोहियों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है और वोट डालने वालों के हाथ काटने की धमकी दी है।
राज्य में 16 अप्रैल को सभी 11 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ था।
मतदान के दिन राज्य में नक्सलवादियों ने सात लोगों की हत्या की थी। राजनांदगांव में बारूदी सुरंग के विस्फोट में पांच चुनावकर्मियों की मौत हुई और दांतेवाड़ा जिले में एक मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवानों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications