बिहार में तीसरे चरण के चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध

उल्लेखनीय है कि बिहार में पहले और दूसरे चरण के मतदान के दौरान हुई हिंसा की गतिविधियों के चलते पुलिस और सुरक्षा बलों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। पहले चरण के चुनाव में गया में नक्सली हमले में जहां दो जवान वहीं दूसरे चरण के मतदान में मुजफ्फरपुर में पांच जवान शहीद हो गए थे।

अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि के मुताबिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चुनाव के पूर्व ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि मतदान के दिन उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने सोमवार को बताया कि इसके अलावा चुनाव से पहले हेलीकॉप्टरों से भी क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी।

तीसरे चरण में सुपौल, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, बेगूसराय और खगड़िया में चुनाव होना है। इनमें बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया तथा बेगूसराय के कुछ क्षेत्रों पर नक्सलियों का प्रभाव है।

पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक तीसरे चरण में केन्द्रीय अद्र्घसैनिक बलों की 30 कंपनियां तैनात होंगी। सीमा सुरक्षा बल तथा अन्य राज्यों से आए पुलिस के जवानों को भी मतदान केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के मद्देनजर राज्य की सीमाएं भी चुनाव के 12 घंटे पूर्व सील कर दी जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+