सभी भारतीयों का है मुंबई : सोनिया

इस संदर्भ में गांधी ने कहा कि जब मुंबई पर विदेशी आतंकियों ने हमला किया था तो देश के सभी हिस्सों के लोगों ने आतंकियों के खिलाफ एकजुटता दिखाई थी। पश्चिम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में पार्टी की एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों से यहां आने वालों को कुछ लोग संकुचित दृष्टि से देखते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया, "मुंबई भारत का एक हिस्सा है। जो लोग देश के चरित्र को बदलने की कोशिश करते हैं, उन्हें यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस और देश के लोग ऐसी कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications