मेक्सिको में फ्लू से मरने वालों की संख्या 103 हुई (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री जोसे एंजेल कोडरेवा विलालोबोस ने रविवार रात एक स्थानीय टेलीविजन चैनल को बताया, "अब तक स्वाइन फ्लू से जुड़े 1,614 मामले प्रकाश में आ चुके हैं और इससे 103 लोगों की मौत हो गई है।"
इससे पहले मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया था कि 81 लोगों की मौत हुई है जिनमें स्वाइन फ्लू से 20 लोगों की पुष्टि हुई है।
विलालोबोस ने कहा, "हम हालात पर नजर रख रहे हैं। इसके साथ ही बचाव कार्य किए जा रहे हैं और दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है।"
अमेरिका में भी फ्लू से जुड़े 20 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड में 10 छात्रो में फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इन छात्रों के रक्त के नमूनों को मेलबर्न स्थित प्रयोशाला में जांच के लिए भेजा गया था जहां इनके स्वाइन फ्लू के विषाणु एच1एन1 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को अमेरिका और मेक्सिको में फ्लू की वजह से ही 'सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातस्थिति' की घोषणा की थी।
उधर, विश्व बैंक ने स्वाइन फ्लू के प्रकोप से जूझ रहे मेक्सिको को 20.5 डॉलर देने का फैसला किया है और इसमें से उसे 2.5 करोड़ डॉलर की राशि तत्काल मुहैया कराई जाएगी।
मेक्सिको के वित्त मंत्री अगस्टिन कार्सटेंस ने कहा कि 2.5 डॉलर की राशि फ्लू की चपेट में आए लोगों की दवाओं और अन्य चिकित्सा जरूरतों पर खर्च की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications