अहमदीनेजाद ने इजरायल को स्वीकार करने के संकेत दिए
अमेरिकी टेलीविजन चैनल 'एबीसी' को पिछले सप्ताह दिए साक्षात्कार में अहमदीनेजाद ने कहा, "दोनों जो भी फैसला करेंगे वह हमें मान्य होगा। हम कोई बात तय नहीं करेंगे। जो भी निर्णय होगा हम उसका समर्थन करेंगे। "
उन्होंने कहा, "हम मानते हैं कि यह फिलीस्तीनी लोगों खुद के बारे में फैसला करने का अधिकार है और उम्मीद करते हैं कि दूसरे देश भी ऐसा ही मानेंगे।" ईरानी राष्ट्रपति ने इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा कि उनका देश द्विराष्ट्रीय समझौते के तहत इजरायल को मान्यता देगा या नहीं।
अहमदीनेजाद से पूछा गया कि क्या ईरान बिना किसी शर्त के अमेरिका के साथ वार्ता के तैयार है तो उन्होंने कहा, 'नहीं'।
गौरतलब है कि हाल ही में अहमदीनेजाद ने नस्लवाद पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में इजरायल के विरोध में बातें कहीं थी और एक बार तो उन्होंने दुनिया के नक्शे से इजरायल का नाम मिटाने की बात कह दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications