सुधारों का वर्ष होगा 2010: जी-20

उन्होंने कहा कि संगठन की लंदन में हुई पिछली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे जिनका सकारात्मक असर अब दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर दिखाई पड़ने लगा है। अहलूवालिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने इस वर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था के 1.3 फीसदी की दर से सिकुड़ने की बात कहते हुए अनुमान प्रकट किया है कि अगले वर्ष आर्थिक हालात सुधरेंगे।
उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के दूसरे कई देशों की तुलना में आर्थिक संकट का मुकाबला कहीं बेहतर ढंग से कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष देश की अर्थव्यवस्था के छह फीसदी की दर से विकसित होने की संभावना है।
इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications