तीसरे और चौथे मोर्चे के नेता केवल महत्वकांक्षी : सोनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों में सोनिया ने कहा, "यह ताजा फैशन है। हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है।"

मालदा जिले के शमसी में पार्टी उम्मीदवार मौसम बेनजीर नूर के समर्थन में एक रैली में सोनिया ने कहा, "कुछ पार्टियां तीसरे औरे चौथे मोर्चे की चर्चा कर रही हैं। इन तीसरे और चौथे मोर्चे की क्या जरूरत है। ये केवल कुर्सी के लिए एकजुट हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "इनके पास सिद्धांत और कोई मुद्दा नहीं है। इनका केवल एक ही उद्देश्य है। सत्ता हासिल करना।"

उन्होंने कहा कि इसके उलट न ही उनकी और न ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की शीर्ष पद के लिए कोई ललक है।

उन्होंने कहा, "हमारा केवल एक ही उद्देश्य है गरीबों, जनजातियों और पिछड़ों की सेवा करना।"

इससे पहले मुर्शीदाबाद जिले के लालगढ़ में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी के समर्थन में एक सभा में उन्होंने कहा कि तीसरे और चौथे मोर्चे के अधिकतर नेता कभी इस तरफ तो कभी उस तरफ रहे हैं और उनका एकमात्र उद्देश्य प्रधानमंत्री का पद हासिल करना है।

उन्होंने कहा कि देश को एक मजबूत, धर्मनिरपेक्ष और स्थायी सरकार की जरूरत है, जो केवल कांग्रेस ही दे सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+