भ्रष्टचारियों पर लगाम कसी जाएगी : नीतीश
कटिहार संसदीय सीट से राजग प्रत्याशी निखिल चौधरी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अब भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजग अगर केन्द्र में सरकार बनाता है तो बिहार के साथ वह भेदभाव नहीं होगा जो अब तक होता आया है।
उन्होंने रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और रामविलास पासवान के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे दोनों नेता कहते घूम रहे हैं कि सत्ता की चाबी उनके पास है, जबकि सत्ता की चाबी तो जनता के पास होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) अब कई टुकड़ों में बंट गया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी सरकार के 40 माह के सुशासन की मजदूरी मांगने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications