सैनिक कार्रवाई में 20 आतंकवादियों की मौत, तालिबान ने शांति वार्ता रोकी (लीड-1)

इस महीने एक शांति समझौते के बाद उत्तर पश्चिम सीमा प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) में शरिया कानून लागू करने के क्षेत्र को बढ़ाने के तालिबान के प्रयास के बाद फ्रंटियर कोर ने रविवार को निचले दीर इलाके में तालिबान के खिलाफ अभियान आरंभ किया।

कट्टरपंथी मौलाना सूफी मुहम्मद के एक प्रवक्ता अमीर इजाज खान ने कहा कि एनडब्ल्यूएफपी सरकार के दीर में सैनिक कार्रवाई नहीं रोकने तक कोई शांति वार्ता नहीं होगी।

खान ने कहा कि शांति अभी भी कायम है और सरकार के अभियान रोकने के बाद वार्ता फिर आरंभ होगी।

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि राज्य सरकार और दीर के स्थानीय निवासियों के आग्रह पर सैनिक कार्रवाई आरंभ की गई है। दीर मौलाना सूफी मुहम्मद का गृह जनपद है।

खान ने कहा कि सैनिक कार्रवाई से मौलाना अपने गांव में असहाय पड़ गए हैं और उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दीर में मोबाइल और लैंडलाइन दोनों प्रकार के फोन नेटवर्क जाम हैं।

उधर, सोमवार को पाकिस्तानी सेना के लड़ाकू हेलीकाप्टरों और फ्रंटियर कोर के सैनिकों ने दीर जिले के मैदान इलाके में आतंकवादियों के संदिग्ध ठिकानों पर हमला बोलकर कम से कम 20 आतंकवादियों को मार गिराया। संघर्ष में एक सैनिक की मौत हुई और चार घायल हुए हैं।

लड़ाई के कारण दीर के कई परिवार सुरक्षित इलाकों की खोज में पड़ोसी जिलों में पलायन कर गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+