नेपाल सीमा के नजदीक सामूहिक हमलों में बढ़ोतरी से भारत सतर्क
दूतावास की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेपाल के नए राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में विचार-विमर्श के लिए नई दिल्ली प्रस्थान करने से पूर्व नेपाल में भारत के राजदूत राकेश सूद ने हत्याओं के मामलों पर गौर करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया है।
नेपाल के तराई जिलों में जब से ग्रामीणों ने बाहरी लोगों पर हमले शुरू किए हैं, तब से महिलाओं सहित कम से कम आठ व्यक्ति मारे जा चुके हैं। खबरों में मारे गए लोगों को अपहर्ता बताया गया है। कहा गया है कि वे बच्चों को अगवा करने की कोशिश कर रहे थे।
सत्ताधारी माओवादी पार्टी द्वारा संचालित स्थानीय व राज्य की मीडिया ने आरोप लगाया है कि ये गिरोह भारत से आ रहे हैं।
पांच में से एक पीड़ित महिला को पुलिस ने हमलावरों के चंगुल से छुड़ा लिया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन बाद में हमलावरों ने उसे भी अस्पताल से बाहर खींच लिया और उसकी हत्या कर दी।
एक अन्य महिला को महोत्तरी जिले में पीट-पीट कर मार डाला गया।
पुलिस के अनुसार कुछ पीड़ितों की पहचान नहीं की जा सकी है। सरकारी चैनल नेपाल टीवी ने मारे गए लोगों को खासतौर से भारत के पश्चिम बंगाल से आए बच्चे चुराने वाले गिरोह के रूप में प्रस्तुत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications