पाकिस्तान को भारत से कम, तालिबान से ज्यादा खतरा : पाक मीडिया
पाकिस्तान के अग्रेजी समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने अपने संपादकीय पृष्ठ पर लिखा है कि फिलहाल पाकिस्तानी सेना के 80 से 90 प्रतिशत जवान पूर्वी सीमा पर तैनात हैं।
पत्र ने लिखा है, "हम जानते हैं कि हमारी सेना तालिबान से लड़ने में सक्षम है लेकिन पहले हमें यह तय करना होगा कि हमें असल खतरा किससे है- भारत से या फिर तालिबान से। हमारे अधिकांश सैनिक पूर्वी इलाकों में तैनात हैं जबकि उस क्षेत्र से हमले की आशंका नहीं के बराबर है। हम पश्चिमी इलाके पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि इस क्षेत्र से हमले की आशंका काफी अधिक है।"
पत्र ने लिखा है कि सेना के 80 से 90 प्रतिशत जवान भारतीय सीमा पर तैनात हैं। पत्र लिखता है, "हम तालिबान के हाथों अपना 11 प्रतिशत क्षेत्र हार चुके हैं। उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत में उनका आधिपत्य हो चुका है, ऐसे में सेना को भारतीय सीमा पर तैनात करने का कोई मतलब नहीं दिखता। हमें पश्चिमी इलाके पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications