अफगानिस्तान में 12 लोग मारे गए
अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि दक्षिणी कंधार प्रांत के झराई जिले में अफगान और गठबंधन सेनाओं ने एक मुठभेड़ में पांच तालिबानी आतंकवादियों को मार दिया।
बयान के अनुसार इलाके से 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
आतंरिक मंत्रालय के बयान के अनुसार रविवार दोपहर हुए एक विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों और दो नागरिकों की मौत हो गई। इस घटना में दो नागरिक और दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए।
इस वर्ष जब्त किए गए 65 लाख टन नशीले पदार्थो को काबुल शहर के बाहरी इलाके में जलाने की कार्रवाई के दिन ही विस्फोट की ये घटनाएं हुईं हैं।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में दुनिया की 90 प्रतिशत से अधिक अफीम पैदा होती है।
उधर, अमेरिकी सेना ने कहा कि पूर्वी कुनार प्रांत में गठबंधन सेना पर हमला करने वाले दो आतंकवादियों को हिरासत में भी लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications