आसानी से ठीक हो सकते हैं हेपेटाइटिस 'सी' के 70 फीसदी मामले

आस्ट्रेलिया के नेशनल सेंटर फॉर एचआईवी एपिडीमियोलॉजी एंड क्लीनिकल रिसर्च (एनसीएचईसीआर) द्वारा किए गए इस अध्ययन के मुताबिक दवाओं का एक सामान्य मिश्रण भी इस बीमारी में उतना ही कारगर है जितनी कि दवाओं की भारी खुराक।

एक अनुमान के मुताबिक आस्ट्रेलिया में करीब 300,000 लोग हेपेटाइटिस से संक्रमित हैं और इनमें से महज दो फीसदी लोगों को ही चिकित्सा सुविधा मिल पाती है।

बीमारी का संक्रमण भी मुख्य रूप से संक्रमित सुइयों और यौन संबंधों की वजह से होता है।

इस अध्ययन के निष्कर्ष आस्ट्रेलिया के 702 और न्यूजीलैंड, कनाडा, थाइलैंड, अर्जेटीना और मेक्सिको के 194 मरीजों पर किए गए शोध के बाद निकाले गए।

अध्ययन के सहलेखक और एनसीएचईसीआर के प्रोफेसर ग्रेग डोर ने बताया कि लीवर की स्थितियों को खराब होने से रोकने के लिए जल्द चिकित्सा उपलब्ध कराना बेहतर है।

एनसीएचईसीआर के मुताबिक आस्ट्रेलिया में लीवर के प्रत्यारोपण का यह एक बड़ा कारण है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+