श्रीलंका ने तमिल टाइगरों के खिलाफ सैन्य अभियान खत्म किया (लीड-2)
राष्ट्रपति सचिवालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों को भारी तोपखाने, घातक हथियारों और लड़ाकू विमानों का उपयोग रोकने और नागरिकों को सुरक्षित निकालने का आदेश दिया गया है।
राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार ने सैन्य कार्रवाई समाप्त करने का निर्णय लिया है। सुरक्षा बलों को भारी तोपखाने, लड़ाकू विमानों और हवाई हथियारों का प्रयोग रोकने की हिदायत दी गई है, इनसे नागरिकों को नुकसान पहुंच सकता है।
बयान के अनुसार सुरक्षा बल अपनी कार्रवाई केवल बंधक नागरिकों के बचाव और उनकी सुरक्षा तक सीमित रखेंगे।
सरकार का निर्णय ऐसे समय आया है जब विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके से सरकारी नियंत्रण वाले क्षेत्र में पहुंचे हजारों नागरिकों की जरूरतों का अंदाजा लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवीय राहत प्रमुख जान होम्स श्रीलंका में हैं।
इससे एक दिन पहले लिट्टे के एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा को श्रीलंका सरकार ने एक 'मजाक' कहकर ठुकरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications