अवैध संबंध के संदेह में एक व्यक्ति ने पत्नी और उसके चचेरे भाई के हाथ काटे
पट्टी (पंजाब) , 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अवैध संबंधों के संदेह में अपनी पत्नी और उसके चचेरे भाई का हाथ काटने के आरोप में एक चिकित्सक सहित तीन लोगों को पंजाब पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।
सीमावर्ती पंजाब के इस इलाके के गुरसाहिब सिंह को पुलिस ने उसके दो अन्य रिश्तेदारों के साथ गिरफ्तार किया है। इन तीनों ने कथित तौर पर पहले गुरसाहिब की पत्नी के चचेरे भाई मनप्रीत सिंह का हाथ काटा और इसके बाद उसकी पत्नी कुलबीर कौर का।
आरोप है कि दोनों के हाथ काटने के लिए उन्होंने एक बड़े चाकू का प्रयोग किया गया और फिर कटे हुए हाथों को एक बोरे में भरकर घूरे के ढेर में दबा दिया।
पुलिस अधीक्षक एम.एस.सिद्धू ने तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
सिद्धू ने कहा कि आरंभिक जांच से पता चला है कि इस अपराध के पीछे अवैध संबंध का मामला है। आगे और जांच की जा रही है।
रविवार रात को घटना के समय शराब पी रहे गुरसाहिब ने मनप्रीत को अपने घर के नजदीक एक ट्यूबवेल पर बुलाया और उसे भी शराब पिलाई। उसके बाद अपने दो रिश्तेदारों की सहायता से उसने मनप्रीत का हाथ काट डाला।
इसके बाद घर जाकर गुरसाहिब ने अपनी पत्नी का दाहिना हाथ काट दिया। दोनों का विवाह केवल छह महीने पहले ही हुआ था।
घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने दोनों के कटे हाथ बरामद कर लिए लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें वापस नहीं जोड़ा जा सकता।
यहां के एक चिकित्सक सुखविंदर सिंह ने कहा कि घटना के 12 घंटे बाद हाथ बरामद किए गए। अब वे वापस नहीं जुड़ सकते। यदि घटना के छह घंटे के भीतर वे मिल जाते तो वह हाथों को बचा सकते थे। पट्टी अमृतसर से 40 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications