मेक्सिको में फ्लू के बाद एशिया में सतर्कता बढ़ी (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री जोसे एंजेल कोडरेवा विलालोबोस ने रविवार रात एक स्थानीय टेलीविजन चैनल को बताया, "अब तक स्वाइन फ्लू से जुड़े 1,614 मामले प्रकाश में आ चुके हैं और इससे 103 लोगों की मौत हो गई है।"

इससे पहले मेक्सिको के अधिकारियों ने बताया था कि 81 लोगों की मौत हुई है जिनमें स्वाइन फ्लू से 20 लोगों की पुष्टि हुई है।

अमेरिका में भी फ्लू से जुड़े 20 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड में 10 छात्र फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इन छात्रों के रक्त के नमूनों को मेलबर्न स्थित प्रयोशाला में जांच के लिए भेजा था जहां इनके स्वाइन फ्लू के विषाणु एच1एन1 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

फ्लू के खतरे को देखते हुए जापान ने मेक्सिको से आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच सही तरह करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री तारो आसो ने मंत्रिमंडल की बैठक में आदेश दिया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा गया है कि वह स्वाइन फ्लू के लिए टीका विकसित करने की शुरुआत करे।

चीन में अधिकारियों ने बताया कि मेक्सिको और स्वाइन फ्लू की चपेट में आए दूसरे अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सिंगापुर में स्वास्थ्य विभाग और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक संयुक्त बयान में कहा कि चांगी हवाई अड्डे पर यात्रियों में फ्लू लक्षणों की जांच हो रही है।

थाईलैंड, मलेशिया और फिलीपींस में भी इसी तरह कदम उठाए गए हैं। थाई स्वास्थ्य मंत्री विथया केवपारादिस ने संवाददाताओं को बताया, "अभी हमारे यहां स्वाइन फ्लू से जुड़ा कोई मामला नहीं पाया गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+