लालू-पासवान ने कहा, प्रधानमंत्री तय नहीं
चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा, "प्रधानमंत्री का नाम अब तक तय नहीं है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह के साथ बातचीत के बाद ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम तय किया जायेगा।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा नेता वरुण गांधी द्वारा खुद को काम का गांधी बताए जाने संबंधी बयान के बारे में पूछे जाने पर लालू ने मीडिया वालों को ही सलाह दे डाली कि ऐसे आदमी को वे लोग क्यों आसमान पर चढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, "ऐसे लोगों के लिए मैं कोई बयान नहीं दूंगा।"
उल्लेखनीय है कि राजद, सपा तथा लोजपा बिहार एवं उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। बिहार में राजद जहां 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं लोजपा ने 12 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications