पश्चिम बंगाल में वामपंथी दलों की तानाशाही : सोनिया

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी के समर्थन में मुर्शिदाबाद जिले के जांगीपुर संसदीय क्षेत्र के लालगोला में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (नरेगा) के तहत गरीबों को जॉब कार्ड उपलब्ध न कराया जाना बेहद शार्मिदगी का विषय है।"

नंदीग्राम और सिंगुर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "वामपंथी नेता खुद को गरीबों और कामगारों का मसीहा बताते हैं। हम सब जानते हैं कि नंदीग्राम और सिंगुर में अपनी जमीन बचाने के लिए लोगों को क्या-क्या जुल्म सहने पड़े। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब पीड़ितों को आवाज देने की कोशिश की तो उन पर लाठियां तक बरसाई गईं।"

वाम दलों पर हमला करते हुए सोनिया ने कहा, "वामपंथी दल लोकतंत्र के नाम पर यहां अपनी तानाशाही चला रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यकों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति बेहद चिंताजनक है। वामपंथी सरकार ने यहां के अल्पसंख्यकों के लिए कुछ भी नहीं किया।

तृणमूल कांग्रेस से चुनाव पूर्व हुए गठबंधन पर प्रसन्नता जताते हुए सोनिया ने कहा, "हमें बेहद खुशी है कि तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी एक बार फिर हमारे साथ हैं।"

सोनिया ने इस मौके पर केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) द्वारा अल्पसंख्यकों के हित में उठाए गए कदमों से यहां की जनता को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि जांगीपुर राज्य का एकमात्र मुस्लिम बहुल संसदीय सीट है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+