चेक पर्वतारोही नेपाल में लापता
चार वर्ष पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी करने वाले मिनारिक की योजना स्लोवाकिया के डोडो कोपोल्ड के साथ अन्नपूर्णा की चढ़ाई पूरी करने की थी। पिछले महीने उनके साथ इस अभियान में फ्रें च पर्वतारोही एलिजाबेथ रिवोल भी शामिल हो गईं।
मध्य अप्रैल में तूफानी हवाओं के कारण उनका अभियान पूरा होना असंभव हो गया। कोपोल्ड ने इसके बाद मिनारिक का साथ छोड़ दिया लेकिन उन्होंने रिवोल के साथ एक और प्रयास करने का निश्चय किया।
करीब 8016 मीटर की ऊंचाई चढ़ने के बाद उनको फिर तूफानी हवाओं का सामना करना पड़ा। इससे बाध्य होकर वे वापस लौटने को विवश हुए। जहां एक हेलीकाप्टर बचाव अभियान में एलिजाबेथ को बचा लिया गया, वहीं मिनारिक का कोई पता नहीं चला। बहरहाल रविवार को हेलीकाप्टर से खोज बंद कर दी गई।
उल्लेखनीय है कि अन्नपूर्णा दुनिया की सबसे खतरनाक चोटी है। यहां चढ़ाई करने वालों की मृत्यु दर 40 प्रतिशत है। वर्ष 2005 तक कुल 103 लोगों ने अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करने की कोशिश की, इनमें से 56 की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications